• Mon. Feb 16th, 2026

बलियापुर में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, बंदोबस्ती रद्द करने की मांग

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 29, 2025

 

 

 

बलियापुर: बुधवार निपनिया मौजा के खैराबाद जमीन बंदोबस्ती रद्द करने की मांग को लेकर खेतटांड़ फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों ने सीओ, बीडीओ के जमकर नारेबाजी किया।

प्रवक्ता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शमशेर आलम ने कहा कि निपनिया मौजा में 42 डिसमिल सरकारी गैराबाद भूमि भू माफियाओं बंदोबस्ती किए जाने से आंदोलनकारी चुप नहीं बैठेंगे।

सीओ द्वारा आंदोलन को स्थगित करवा दिया। सीओ द्वारा जांच के लिए लिखित प्रतिवेदन देने की बातें कही गयी थी। बाबजूद सकारात्मक पहल नहीं किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वस्तु स्थिति को अवगत कराया जाएगा। ग्रामीण फिर से आंदोलन करेंगे। सीओ का कहना है कि आवेदन बन गया है जल्द ही पहल होगा। मालूम हो मामले को ले ग्रामीण पिछले जनवरी से अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलनरत थे। 26 जनवरी को सीओ के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था। मौके पर बाबूलाल महतो, प्रवीण हांसदा, संजय मुर्मू, प्रदीप टुडू, वीरेंद्र हेम्ब्रम, भोला महतो, राजा हेंब्रम, मनीष हेम्ब्रम, श्यामल हांसदा, बंटी मुर्मू आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *