
बिरेंद्र गिरी (पत्रकार)
धनबाद के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक देखा जा रहा है. इस बार उनके हमले में दो ग्रामीण घायल हुए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर और हाथी के हमले में घायल महिला

धनबादः जिला के टुंडी में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के झिनाकी गांव में गुरुवार की रात झुंड से भटक कर एक हाथी यहां घुस आया. इस कारण इलाके में दहशत फैल गयी.
इस जंगली हाथी ने अपने घर के बाहर बैठी महिला पर हमला कर दिया, उसे बचाने आए उनके पति पर हाथी ने हमला कर दिया. इस घटना में दोनों जख्मी हुए हैं, जिनकों SNMMCH में भर्ती कराया गया है, घायल महिला और पुरुष पति पत्नी हैं.
इस घटना में घायल की परिजन सुनीता देवी ने बताया कि गुरुवार रात में उनकी सास झिंगली देवी घर के बाहर बैठी थी. इस दौरान एक हाथी वहां आ पहुंचा और अपनी सूंड से उठाकर उनको पटक दिया. हाथी ने अपनी दांत से महिला के सीने को जख्मी कर दिया है. महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी समेत गांव के अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों के द्वारा काफी प्रयासों के बाद हाथी को वहां से भगाया गया. इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची.
अस्पताल में इलाजरत महिला व परिजन
वहीं घायल जीतू रजक ने बताया कि वे घर के बगल में ही खड़े थे, इस दौरान एक जंगली हाथी पहुंचा. वह सूंड से हमें उठाने के लिए आगे बढ़ा ही था कि हम दीवार के दूसरी ओर कूद गए, जिसमें उन्हें चोट आई है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी घर के पास ही बैठी थी, मैंने उसे भगाने के लिए चिल्लाया. जिस पर हाथी उसकी तरफ बढ़कर हमला कर दिया. लेकिन वे दीवार को कूदकर दूसरी ओर आ गये, दीवार फांदने के कारण वे जख्मी हो गए हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
