
हजारीबाग

भोपाल में 15 से 31 दिसंबर तक आयोजित 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग राइफल एसोसिएशन के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई किया। इन खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल जिले का नाम रोशन किया, बल्कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने की उम्मीदें भी जगाईं। 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में प्रदर्शन में आस्तिक सिंह 585 अंक, प्रतीक राज: 595 अंक,

आर्यन राज: 560 अंक,सरस्वती कुमारी: 559 अंक,50 फायर आर्म्स वर्ग में प्रदर्शन,ऋद्धि गुप्ता: 591 अंक प्राप्त हुआ है। सभी पांच खिलाड़ियों ने 600 अंकों के स्कोर में से उच्च प्रदर्शन करते हुए नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई किया।
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने
हजारीबाग स्टेडियम स्थित हजारीबाग राइफल एसोसिएशन के कार्यालय कक्ष में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आत्मीयता के साथ स्वागत व अभिनंदन किया जिसके बाद श्री प्रसाद ने स्वयं निशाने बाजी कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। जिसके बाद खिलाड़ियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा ये प्रतिभाएं हमारे जिले का गौरव हैं और आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेंगी।
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की हमारे हजारीबाग के खिलाड़ियों ने 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपने अद्भुत प्रदर्शन से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह उनकी मेहनत, समर्पण और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। मैं इन सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। केंद्रीय सरकार और मैं व्यक्तिगत रूप से खेल और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये प्रतिभाएं न केवल हमारे जिले, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर हजारीबाग राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन, उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, महासचिव नीलेंद जयपुरियर, दिगंबर जैन पंचायत के महामंत्री पवन अजमेरा,तैराकी संघ के प्रहलाद सिंह, कोच राहुल रविदास,सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
हजारीबाग राइफल एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को आगे के लिए हरसंभव सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
