• Sun. Feb 15th, 2026

संजय सेठ के आवास के पास दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी कमल भूषण के किरायेदार को लगी गोली

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 31, 2024

 

 

रांची : राजधानी रांची में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास के पास गोली चली है. पंडरा इलाके के पिस्का इलाके अपराधियों ने एक होटल मैनेजर को गोली मार दी है.

 

घटना को लेकर बताया जा रहा कि होटल मैनेजर सुमित कुमार को निशाना बनाया गया है. घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली चलाई और फिर फरार हो गए. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.

 

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुमित कुमार चर्चित कारोबारी कमल भूषण का किराएदार है. पिछले साल कमल भूषण की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

 

कमल भूषण रांची के बड़े कारोबारी थे. अब उनके किराएदार पर गोलीबारी कई सवाल खड़े कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *