
संवाद सूत्र, जागरण,मेसकौर (नवादा):- रविवार को बिहार भाजपा द्वारा मेसकौर भाजपा मंडल में अजय कुमार गुप्ता एवं नवगठित बीजुबीघा भाजपा मंडल में पूनम कुमारी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को अंगवस्त्र और पुष्प माला देकर सम्मानित किए और हृदय से कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए ,साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी कार्यकर्ताओं ने हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया। भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक सह मेसकौर जिला परिषद सरोज राजवंशी एवं भाजपा के जिला निवर्तमान प्रवक्ता रंजय कुमार सिंह ने कहा की मेसकौर भाजपा के कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में मेसकौर और बीजुबिघा भाजपा मंडल में भाजपा अपना नया इतिहास बनाएगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व्यवहार कुशल,मृदभाषी, मिलनसार और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता है। नेतृत्व ने नवगठित बीजुबीघा मंडल में अध्यक्ष के रूप में एक महिला कार्यकर्ता पूनम कुमारी को बना कर अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों में इनके कुशल नेतृत्व में भाजपा नया इतिहास बनाएगा।

कार्यकर्ताओं को आशा और पूर्ण विश्वास हैं की मेसकौर और बीजुबिघा मंडल भाजपा के लिए अजय कुमार गुप्ता और पूनम कुमारी जी हमेशा ही अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और भाजपा के लिए अपने सारे दायित्वों के प्रति सदा प्रतिबद्ध रहेंगे। बधाई देने वाले मे से में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, अरविंद गुप्ता, अभिजीतकमार, तेजस कुमार, नरेश वर्मा, मेसकौर मंडल चुनाव प्रभारी प्रताप रंजन, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता रंजय कुमार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, नवल किशोर केसरी ,नरेश प्रसाद यादव,अजीत पांडे,अनुज कुमार,गोरेलाला वर्मा,अनिकेत कुमार,सुभाष चौहान,लोकेश मिस्त्री, प्रद्युमन कुमार,संजय कुमार निराला,शैलेंद्र पांडे, साजन कुमार,रोहित कुमार,महेश कुमार शर्मा,संजय चौधरी,जनेंद्र कुमार जैन,पवन कुमार

सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष को हृदय से कोटि कोटि आभार,धन्यवाद, और अभिनंदन प्रदान किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
