• Thu. Mar 12th, 2026

झारखंड कुरमी विकास परिषद का 50 वां स्थापना दिवस सह स्वर्ण जयंती समारोह 25 दिसंबर 2024 को भव्य रूप से मनाया गया

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 26, 2024

 

 

*रांची:* झारखण्ड कुरमी विकास परिषद का 50 वाँ स्थापना दिवस सह स्वर्ण जयंती समारोह आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी में दिनांक 25/12/2024 दिन बुधवार को सुबह 10:30 बजे से झारखंड कुरमी विकास परिषद के सभी संरक्षकगण केंद्रीय समिति के पदाधिकारीगण, जिला समिति के पदाधिकारीगण, प्रखंड पदाधिकारीगण एवम सभी सक्रिय सदस्यगण की उपस्थिति में झंडो उतोलन के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद श्री रामटहल चौधरी उपस्थित हुए।

 

बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा की झारखंड कुरमी विकास परिषद के 50 वीं वार्षिक उत्सव को भव्य तरीके से मनाया जा रहा है, परिषद के 50 वर्ष के उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने हेतु सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीगणो को गाँव गाँव तक पहुँचाना है। श्री चौधरी ने सरकार से मांग की है सबसे जातीय जनगणना, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर जल्द से जल्द निर्णय करने को कहा।

 

मौके पर बड़कागांव विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा समाज को समाज के लिए कार्य करने वाले नेताओं को आगे बढ़ने का जरूरत है उन्हें समर्थन करने का जरूरत है इससे समाज आगे बढ़ेगा।

 

इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक श्री लंबोदर महतो ने कहा समाज के लिए हर समय कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता झारखंड कुरमी विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी ने किया

मौके पर डॉ राजाराम महतो, बृजेश्वर गांधी, शीतल ओहदार, कुमेश्वर महतो, ज्ञानेश्वर सिंह, कांके के जिला परिषद सुषमा देवी, ओरमांझी जिला परिषद सदस्य, श्री रमकांत महतो आदि ने सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर डा रुद्र नारायण महतो, डॉ पारस महतो, प्यारेलाल महतो, डॉ धनेश्वर महतो, शत्रुघ्न महतो, खिरोधर महतो, संजय कुमार महतो, राजकुमार महतो, संजय कुमार पटेल, राजेंद्र नाथ महतो, अखिलेश महतो, आशीष कुमार, मनीष महतो, राजेंद्र महतो, बालसई महतो, विकास कुमार, कैलाश महतो, बिना महतो सीता कुमारी, जय नारायण महतो, वीरेंद्र कुमार, पनेश्वर महतो, रामलाल महतो, अनीता महतो, पार्वती कुमारी महतो, विष्णु महतो, विशेश्वर चौधरी, हिमांशु शेखर चौधरी, रंजन महतो बालसई महतो सोनालाल महतो, रंभावती वाला, बंधन महतो, सुनील कुमार महतो आदि सुमित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *