• Thu. Mar 12th, 2026

वन विभाग ने अवैध कोयला लदे एक ट्रैक्टर को किया जब्त ।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 25, 2024

 

 

बड़कागांव। हजारीबाग पश्चिमी प्रमंडल के पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापो खुर्द पंचायत क्षेत्र से बड़कागांव वन विभाग के टीम ने अवैध कोयला लदा हरा रंग का एक जोन डियर ट्रैक्टर जब्त करके बड़कागांव ब्लॉक मोड़ स्थित वन विभाग मिश्रामागार लाया गया। वही हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार से पूछे जाने पर कहा कि अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर जब्त करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तथा वन विभाग के द्वारा अवैध कोयला के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है और आगे भी जारी रहेगा। वहीं ट्रैक्टर पकड़े जाने से कोयला माफिया में हड़कंप मची हुई है। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत अवैध कोयला का कारोबार इंदिरा,लुरूंगा,खपिया,चानो गोंदलपुरा,राउतपारा,अंबा झरना,रूदी,चेलगंदाग के जंगलो अवैध कोयला संचालित है, तथा पोटंगा पंचायत के असवा-तिलैया में सीसीएल के द्वारा बिरसा परियोजना के खदानों का कोयला अवैध तरीके से बिहार के मंडी डेहरी मे ट्रैकों के माध्यम से धुलाई किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *