• Thu. Mar 12th, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई गई

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 25, 2024

 

 

 

बड़कागांव:बड़कागांव भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रखंड के दोनों मंडलों पूर्वी मंडल कमेटी ने नापो खुर्द पंचायत भवन में एवं पश्चिमी मंडल बड़कागांव के विभिन्न बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया । अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो व संचालन उपाध्यक्ष अशोक शौक ने किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा ने इस वर्ष को सेवा समर्पण और सुशासन दिवस के रूप में मना रही है इसके तहत पूरे जिले में सदस्यता अभियान का महापर्व चलाया जा रहा है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को विशेषता अभियान में भाग लेकर अधिक से अधिक ऑनलाइन सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें संगठन को मजबूती बनाए जा सके। पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी ने बड़कागांव पूर्वी के बरवाडीह ग्राम में एवं महुगांई कला ग्राम में बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ जन्म दिवस मनाया एवं उनके जीवनकाल की उपलब्धियों पर चर्चा किया गया ।अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि देकर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से जन्मदिवस मनाया तथा लोगों के बीच में मिठाई एवं टौफी वितरण किया। जन्मदिवस मनाने वाले में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू साहू सोनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो उपाध्यक्ष अशोक साव वीरेंद्र साहू कृष्ण गुप्ता, महामंत्री नरसिंह प्रसाद ,किशोर राणा, कैलाश राणा, राजकिशोर साव, तिला नाथ साव, काली नाथ गुप्ता, कृष्णा साव कजरू साव, सम्मिलित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *