• Tue. Apr 7th, 2026

23 दिसम्बर से बहेगी तुलसी भागवत नगर शोभायात्रा के साथ गोविंदपुर के दुर्गा मंदिर में भागवत की व्यार।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 21, 2024
crescent ad

 

श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के संस्थापक एवं कथा व्यास श्री सुरेन्द्र हरीदास जी ने कहा की यह कथा श्री राधा कृष्ण सेवा ट्रस्ट एवं श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वाधान में अष्ट दिवसीय श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान गंगा यज्ञ 23 से 30 दिसम्बर तक निर्मल वर्षा समय दोपहर 2 बजे से 07 बजे तक बहेगी सदा सेव्या सदा सेव्या श्रीमद्भागवती कथा |

यस्या: श्रवणमात्रेण हरिश्चित्तं समाश्रयेत् ||”

 

श्रीमद्भागवत की कथा का सदा-सर्वदा सेवन, आस्वादन करना चाहिए | इसके श्रवणमात्र से श्रीहरि हृदय में आ विराजते हैं |

 

इस ग्रन्थमें अठारह हजार श्लोक और बारह स्कन्ध हैं तथा श्रीशुकदेव और राजा परीक्षित्‌ का संवाद है । यह जीव तभी तक अज्ञानवश इस संसारचक्र में भटकता है, जबतक क्षणभर के लिये भी कानों में इस शुकशास्त्र की कथा नहीं पड़ती | बहुत-से शास्त्र और पुराण सुननेसे क्या लाभ है, इससे तो व्यर्थ का भ्रम बढ़ता है । मुक्ति देने के लिये तो एकमात्र भागवतशास्त्र ही गरज रहा है | जिस घर में नित्यप्रति श्रीमद्भागवत की कथा होती है, वह तीर्थरूप हो जाता है और जो लोग उसमें रहते हैं, उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं | हजारों अश्वमेध और सैकड़ों यज्ञ इस शुकशास्त्र की कथा का सोलहवाँ अंश भी नहीं हो सकते | जब तक लोग अच्छी तरह श्रीमद्भागवत का श्रवण नहीं करते, तभी तक उनके शरीर में पाप निवास करते हैं | फल की दृष्टि से इस शुकशास्त्रकथा की समता गङ्गा, गया, काशी, पुष्कर या प्रयाग—कोई तीर्थ भी नहीं कर सकता |

 

जो पुरुष अन्तसमय में श्रीमद्भागवत का वाक्य सुन लेता है, उस पर प्रसन्न होकर भगवान् उसे वैकुण्ठधाम देते हैं

 

कलियुग में जीवों के उद्धार के लिए श्रीमद्भागवत ही एकमात्र उपाय है।

23 दिसम्बर प्रातः 10बजे तुलसी भागवत जी नगर भ्रमण कलश शोभायात्रा तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक भागवत कथा महात्म्य

24 दिसंबर श्री शुकदेव जन्म नारद संवाद

25 दिसंबर श्री कपिल देवहूति संवाद समुद्र मंथन की कथा

26 दिसंबर श्री ध्रुव चरित्र पहलाद चरित्र कथा

27 दिसंबर वामन राजा बलि चरित्र श्रीकृष्ण जन्ममहोत्सव

28 दिसम्बर श्री कृष्ण बाल लीला गोवर्धन लीला 56 भोग महोत्सव

29 दिसम्बर महारास श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव

30 दिसमबर भागवत जी विश्राम, फुलों की होली ।

31 दिसंबर पूर्णाहुति हवन महाप्रसाद भंडारा और

रात्री 9 बजे से नववर्ष की आगमन पर युगल सरकार राधा कृष्ण भजन 1 बजे तक इस कथा को सफल बनाने में सभी समाज के गोविंदपुर समाजसेवी श्री प्रदीप बंसल, कांता बंसल,संजय अग्रवाल अनिता अग्रवाल, शरद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,पवन लोधा,शंकर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल,शरद दुदानी, निरंजन अग्रवाल,अनुप सरिया,सुनिल सरिया,सुरेश सरिया,प्रदीप अग्रवाल ,प्रदीप साव धनंजय सुरेश भगत,भोला गुप्ता, विवेकानंद पांडे,संतोष पाठक,नारायण चन्द्र सेन, गौर दास,संदीप विश्वकर्मा,कैलाश भगत,संतोष पाठक,दीपक पांडे,अशोक गुप्ता,मोहन बंसल, प्रकाश विश्वकर्मा,आदि समस्त गोविंदपुर नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *