• Sun. Oct 18th, 2026

मां कालरात्रि के दर्शन को विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पेटरवार में मेले का किया उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Oct 18, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के अवसर पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने गोमिया, बेरमो और बाघमारा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने पेटरवार स्थित पंचमुखी दुर्गा मंदिर से की, जहां फीता काटकर दुर्गा पूजा पंडाल और मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

 

पेटरवार में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान पांडेय ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल जैन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुकेश ओझा, पूर्व मुखिया अजय सिंह समेत पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

 

इसके बाद उन्होंने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के उतासारा-अंबाडीह स्थित मां वैष्णो देवी दुर्गा पूजा पंडाल और दांतु दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पहुंचकर दर्शन किए। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर, जैनामोड़ स्थित मां दुर्गा मंदिर, दिगार टोला तुपकाडीह, फुसरो रेलवे स्टेशन, कल्याणी परियोजना, भंडारीदह, दुगदा गोलाई, दुगदा मार्केट, बरगाछ दुगदा और चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर आयोजित पूजा पंडालों का भी उन्होंने भ्रमण किया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की बधाई दी।

 

दौरे के अंतिम चरण में पांडेय बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ स्थित बीसीसीएल कॉलोनी हरिणा बगान दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से उन्हें तथा बीसीसीएल के सीएमडी और डीपी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीसीसीएल के विभिन्न एरिया के महाप्रबंधकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर पांडेय ने कहा कि नवरात्र का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति का प्रतीक है। यह समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और प्रत्येक घर में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल के बीच नवरात्र का उत्साह देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *