• Sun. Oct 18th, 2026

यूनिफॉर्म विवाद पर एआईएसएफ का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

admin's avatar

Byadmin

Oct 18, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म खरीदने के विवाद में छात्र राजबीर सिंह का एडमिशन नहीं लेने और अभिभावकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

AISF के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रबंधन छात्र पर कॉलेज से 8,000 रुपये में यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बना रहा था, जबकि अभिभावकों ने वही यूनिफॉर्म बाहर से 4,000 रुपये में खरीदी थी। इसके बाद एडमिशन के लिए पहुंचने पर छात्र का दाखिला लेने से इनकार कर दिया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले में रजिस्ट्रार नागेन्द्र सिंह के कार्यालय में अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाउंसरों ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

AISF के राज्य उपाध्यक्ष मुकेश रजक के नेतृत्व में आम बागान से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। संगठन ने छात्र का तत्काल एडमिशन लेने, रजिस्ट्रार से माफी मंगवाने, यूनिफॉर्म खरीदने की अनिवार्यता समाप्त करने, बाउंसरों को हटाने तथा पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन में कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजू डेबो हो सामाड, सचिव रंजन यादव, सुष्मिता सिंह, नवदीप गोप, सोनिया रॉय, नेहा सिंह, बबीता कुमारी, मनीषा रविदास, साहिल कुमार, साहिल सिंधी, उमर खान और हरप्रीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के धनंजय शुक्ला और हीरा अरकने ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। इससे पहले ह्यूमन राइट्स संगठन एवं पीड़ित छात्र राजबीर के परिजन ने भी जिले के उपायुक्त को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *