• Tue. Apr 7th, 2026

हटिया विस सीट से चुनाव लड़ने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार,हथियार तस्करी का है आरोप

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 21, 2024
crescent ad

 

 

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में हटिया विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

 

तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में गठित टीम ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राजधानी रांची में अवैध हथियारों की तस्करी मामले में पुलिस उसे खोज रही थी।

 

करीब 32 साल का वह व्यक्ति रांची के रातू थाना क्षेत्र के रातू चट्टी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वह हथियार तस्कर गिरोह का सरगना है। उसे दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार, रातू थाना के एसआई छोटू कुमार और कोतवाली थाना के एएसआई ऋषिकांत की सराहनीय भूमिका रही।

 

यहां याद दिला दें कि उस व्यक्ति के साथी 40 साल के मो राजन को बीते 06 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने नाटकीय ढंग से अपना वेशभूषा बदलकर उसे दबोचा था। मिली एक इंफॉर्मेशन पर DSP ने अपना हुलिया बदला था, सादे लिबाज में जालीदार टोपी पहन हथियार का खरीददार बनकर पिस्टल खरीदने पहुंचे थे। जैसे ही मो. राजन ने दिखाने के लिये पिस्टल निकला था, उसे धर दबोचा गया था। उसके पास से दो देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली और खाली मैगजीन पुलिस को मिली थी। हथियार और गोलियों को जब्त कर उसे जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तार मो राजन के साथ उस व्यक्ति की भी हथियार तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिली। हथियार तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *