• Mon. Apr 6th, 2026

रैयत विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने महाप्रबन्धक कुसुंडा क्षेत्र को सौंपा ज्ञापन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) रैयत विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में पहल करने के लिए सैकड़ों समर्थको व बाजे गाजे ढोल नगाड़े के साथ आज क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर भगीरथ रवानी के नेतृत्व में लगभग 25 मिनट तक नारेबाजी एवं झरखण्डी गान बजाते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर महाप्रबन्धक कुसुंडा क्षेत्र संख्यां 6 को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता भगीरथ रवानी तथा संचालन रमेश रवानी ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभाध्यक्ष भगीरथ रवानी ने कहा कि मोर्चा के द्वारा पिछले दिनों अपनी सारी समस्यायों एवं मुख्य धारा से जुड़े बातों को विस्तार पूर्वक मांग प्रबन्धन के समक्ष रखी गई थी,जिस पर आजतक क्षेत्रीय प्रबंधन एवं कोलयरी प्रबंधन द्वारा 11 सूत्री मांगों पर कोई भी उचित करवाई नही हुई। हमारी मांगों को नजरंदाज कर बीसीसीएल प्रबंधन मात्र अपनी मनमानी कर रही है जो अनुचित कदम है। उन्होंने कहा कि पुनःप्रबन्धन के समक्ष 11 सूत्री मांग पत्र कार्यालय में पेश कर रहा हूँ।जो निम्न प्रकार है। 1,जमीन का उचित मुआवजा दिया जाय।

2,रैयतों को 75% रोजगार सुनिश्चित किया जाय। 3,प्रदूषण पर काबू पाया जय। 4,कोलयरी के आसपास बसे गांवों में चिकित्सा सुविधा दिया जाय। 5,परियोजना प्रभावित बच्चों को मुफ्त में शिक्षा की व्यवस्था की जाय। 6,सुरक्षित स्थानों में एकाकृत विस्थापित किया जाय। 7,कार्यरत मजदूर को एचपीसी वेतन भुगतान हो। 8,परियोजना मार्ग पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाय। 9,लोयाबाद भूली मुख्य मार्ग पर लाइट की व्यवस्था हो।10,लोडिंग ट्रांसपोर्टिंग में रैयत ग्रामीणों की भागीदारी दिया जाय। 11,कौशल विकाश मजदूर की परीक्षण व्यवस्था कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय। शामिल है । हमारी मांगों पर 15 दिनों के अंदर सकरात्मक विचार कर मोर्चा के साथ बैठक सुनिश्चित कर मांग पत्रों पर उचित वार्ता कर इस जटिल समस्या का समाधान करने की कृपा करें। अन्यथा मोर्चा से समय रहते वार्ता कर समस्या का समाधान नही किया गया तो मोर्चा बीसीसीएल प्रबन्धन के विरुद्ध किसी भी प्रकार का आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। जिसकी सारी जबाबदेही बीसीसीएल प्रबन्धन की होगी। कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से भगीरथ रवानी,ध्रुव महतो,राजू रवानी,रमेश रवानी,दयालु महतो छू टू लाल सोरेन,वीरेंद्र किस्कु,फूलचन्द महतो,कार्तिक महतो,अम्न चन्द महतो,गोविंद मांझी,झंडू महतो,सुरेश किस्कु,खलील अंसारी,बसंत चौहान,रविन्द्र राम,शम्सुल अंसारी,जगदीश हाड़ी,कांति मुर्मू,उपेन्द्र चौहान,मिथलेश पासवान,कृष्णा निसाद,बलराम गुप्ता,नरेश महतो,रवि सोरेन,सुरेश मरांडी,एतवारी मरांडी,भगवान दास,सुभाष मुर्मू,हरीश मुर्मू,बलराम मुर्मू,शहदेव कांडू,बद्री रवानी,छंगूर अंसारी,मंटू महतो,मुरलीधर महतो,हरि महाली,सुदर्शन महतो,ज्ञान चन्द महतो,अरविंद कुमार महतो,पुशुलाल मुर्मू,अरुण कुमार वर्मा,बिनोद महतो,अर्जुन मरांडी,योगेश कुमार महतो,सुनील बेसरा,नितेश हेम्ब्रम इत्यादि के अलावे मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *