• Wed. Apr 1st, 2026

75 प्रतिशत अनुदान के साथ, प्रखंड के 10 लोगो को मिलेगा सूअर पालन के अवसर 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 30, 2024

 

 

मेसकौर (नवादा):-प्रखंड में निवास कर रहे अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के लिए सरकार द्वारा दस लोगों को अनुदानित दरों पर सूअर पालन की सुविधा दी जा रही है। सूअर पालन पर सरकार द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इस संदर्भ में प्रखंड पशु चिकित्सक अमित कुमार ने बताया कि मेसकौर प्रखंड में 10 अनु. जाति के आवेदकों को इस योजना का लाभ दिया जाना है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद सूअर पालकों को पहले अपने पैसे से दो मादा तथा एक नर सूअर की खरीद करनी होगी।

crescent ad

 

इसके लिए सरकार द्वारा प्रति लाभुकों को 10 हजार की लगत पर तीन सूअर देने की प्रावधान है। लेकिन लाभुकों को मात्र ₹2500 में ही विभाग के द्वारा तीन सूअर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। क्योंकि 75% अनुदान की राशि सरकार जमा करेगी। उन्होंने बताया कि

इसके लिए आवेदकों को आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं हैं।

 

पहले आओ और पहले पाओ के तर्ज पर यह योजना के लाभ दी जा रही है। आवेदक को अपने आधार कार्ड की फोटो, बैंक पासबुक की फोटो, सीओ द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र की फोटो आवेदन के साथ जमा करना होगा । उन्होंने कहा कि अभी एक प्रखंड क्षेत्र से एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *