• Mon. Sep 22nd, 2025

MP सरकार ने 5 हजार करोड़ का और लिया कर्ज, प्रदेश का हर नागरिक 50 हजार रुपये का कर्जदार

ByBiru Gupta

Nov 27, 2024

 

 

राज्य ब्यूरो भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बाजार से फिर पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। यह कर्ज रिजर्व बैंक की मुंबई शाखा के माध्यम से दो हिस्सों में लिया गया है। दोनों ही कर्ज पर साल में दो बार ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा।वित्त वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज

 

पहला कर्ज ढाई हजार करोड़ रुपयों का है, जिसे 20 साल बाद चुकाया जाएगा, जबकि दूसरा ढाई हजार करोड़ रुपये का कर्ज 14 साल में चुकाया जाएगा। वर्तमान वित्त वर्ष में सरकार अब तक 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। अब नया कर्ज मिलाकर यह राशि बढ़कर 25 हजार करोड़ रुपये हो गई है।

 

सरकार पर कुल 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज

 

प्रदेश पर अब 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया है। इसके साथ मध्य प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक का कर्जदार होगा। स्थिति यह है कि मध्य प्रदेश का कुल बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये का है, लेकिन इससे अधिक मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज है।

 

GDP का तीन प्रतिशत तक ऋण ले सकती है सरकार

 

बता दें कि राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम के प्रविधान के अनुसार, सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत तक ऋण ले सकती है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है। इसका उपयोग विकास परियोजना और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए किया जा सकता है।

वहीं, बाजार से कर्ज लेने के लिए राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति ठीक बताई है। आधा प्रतिशत ऋण ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों के लिए विशेष परिस्थिति में लिया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज का एक बड़ा हिस्सा मुफ्त की योजनाओं को पूरा करने में ही चला जाता है।

 

मध्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर 50,000 रुपये का कर्ज

 

31 जनवरी 2023- 2000 करोड़

 

07 फरवरी 2023- 3000

 

14 फरवरी 2023- 3000

 

21 फरवरी 2023-3000

 

28 फरवरी 2023- 3000

 

06 मार्च 2023- 3000

 

14 मार्च 2023- 2000

 

21 मार्च 2023- 4000

 

28 मार्च 2023- 1000

 

30 मई 2023 -2000त

 

13 जून 2023- 4000

12 सितंबर 2023 -3000

 

21 सितंबर 2023- 1000

26 सितंबर 2023 -5000

 

03 अक्टूबर 2023- 3000

 

23 अक्टूबर 2023- 1000

 

31 अक्टूबर 2023 – 2000

 

28 नवंबर 2023- 2000

 

26 दिसंबर 2023- 2000

 

23 जनवरी 2024- 2500

 

06 फरवरी 2024 – 3000

 

20 फरवरी 2024- 5000

 

27 फरवरी 2024- 5000

 

26 मार्च 2024- 5000

 

06 अगस्त 2024- 5000

 

27 अगस्त 2024- 5000

 

24 सितंबर 2024- 5000

 

08 अक्टूबर 2024 – 5000

 

26 नवंबर 2024 – 5000


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *