• Sun. Feb 15th, 2026

विधानसभा चुनाव के मदेनजर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 29, 2024

बड़कागांव। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण पर की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशन पर वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया जा रहा है स्कूलों में पुलिस सुरक्षा बल ,रखरखाव मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार का कोई कमी नहीं रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पुरजोर तैयारी की जा रही है। गांव में विधि व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च की जा रही है। वही कार्रवाई के लिए चुनाव में दहशत फैलाने वाले और शरारती तत्वों की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है। मंगलवार को बड़कागांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा नापो कला, हरली, महुदी , बलिया में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *