• Thu. Feb 26th, 2026

अपर्णा पब्लिक स्कूल में किया गया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 26, 2024

 

 

पत्रकार चंचल गोस्वामी

 

आज दिनांक 26.10.2024 (शनिवार) अपर्णा पब्लिक स्कूल गोसाईडीह में इनर व्हील क्लब ऑफ़ धनबाद माइलस्टोन के द्वारा रंगोली एवं दिया बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| इनर व्हील की उपाध्यक्ष लीना झा, सचिव श्रीमती रितु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणु कौशल, सदस्या श्रीमती मनीषा प्रसाद आदि उपस्थित रहीं | इस प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का परिचय कराया गया | क्लब के सदस्यों ने बच्चों में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया| विद्यालय के प्राचार्य श्री अनुपम नायक ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की | क्लब के सदस्यों ने प्राचार्य श्री अनुपम नायक को सम्मानित किया एवं भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को धन्यवाद दिया| इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *