• Wed. Feb 25th, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की चुनाव की अधिसूचना जारी की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 24, 2024

 

 

*धनबाद :* जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की चुनाव की अधिसूचना जारी,सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक नामांकन करने का समय निर्धारित,अभी तक 52 लाख रुपए नगद व 650 लिटर शराब बरामद,24 अक्टूबर तक लाइसेंसी हथियार जमा कराने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन कर विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की।

उन्होंने मीडिया को बताया कि सभी 6 विधानसभा के नामांकन की तैयारी जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में पूरी कर ली है। कलेक्ट्रेट के सामने विधानसभा वार हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जहां से अभ्यर्थी जमानत की राशि जमा कर नामांकन पत्र ले सकते हैं। नामांकन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जमानत की राशि 10 हजार रुपए तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए जमानत की राशि 5000 रुपए है। वहीं प्रत्येक फ्लोर पर विधानसभा वार अभ्यर्थी के लिए वोटिंग रूम भी बनाए गए है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 है। रविवार को नामांकन नहीं किया जाएगा। 30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं 1 नवंबर 2024 को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। 20 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है। 23 नवंबर 2024 को मतों की गिनती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 38 सिंदरी विधानसभा के लिए अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट के ग्राउंड फ्लोर में कमरा नंबर 4 में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा 39 निरसा विधानसभा के लिए कलेक्ट्रेट के ग्राउंड फ्लोर में कमरा नंबर 24 में निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 40 धनबाद विधानसभा के लिए अभ्यर्थी प्रथम फ्लोर पर कमरा नंबर 116 में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, 41 झरिया विधानसभा के लिए कमरा नंबर 108 में निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा तथा 42 टुंडी विधानसभा के लिए कमरा नंबर 112 में निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जबकि 43 बाघमारा विधानसभा के लिए अभ्यर्थी तृतीय फ्लोर पर कमरा नंबर 303 में निर्वाची पदाधिकारी सह निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी नामांकन के दौरान सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मेमको मोड़ पर वाहनों को रोक दिया जाएगा। केवल अभ्यर्थी के तीन वाहन को कलेक्ट्रेट के मेन गेट तक आने की अनुमति रहेगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ जिले के सभी इंटरस्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक नाका कार्यरत है। वहीं मंगलवार से 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम कार्यरत हो चुकी है। चुनाव को धन-बल या अन्य माध्यम से प्रभावित करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

पत्रकार वार्ता में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा होने के बाद से अब तक फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने 22 लाख एवं विभिन्न चेक नाका पर 30 लख रुपए जब्त किए गए हैं। वहीं 650 लिटर शराब भी बरामद की गई है।

एसएसपी ने बताया कि जिले में 1224 लोगों को आर्म्स लाइसेंस निर्गत है। जिसमें से 496 लोगों ने अपने हथियार जमा करा दिए है। उन्होंने कहा कि शेष लोगों को 24 अक्टूबर 2024 तक अपने संबंधित थाना में हथियार जमा करने का निर्देश दिया है। उस तिथि तक हथियार जमा नहीं करने वालों का आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार वार्ता के समापन से पूर्व उपायुक्त एवं एसएसपी ने जिले के सभी मतदाताओं से, विशेष कर शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से, लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *