• Wed. Feb 25th, 2026

राजकमल के बच्चों ने क्षेत्रीय गणित मेला में लहराया परचम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 23, 2024

 

क्षेत्रीय गणित मेला में मिली सफलता से विद्यालय परिवार हर्षित : सुमन्त कुमार मिश्रा

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर, जमालपुर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित मेला का आयोजन हुआ। इस मेला में विद्यालय के शिशु वर्ग ,बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग के बाल गणितज्ञों ने जीत हासिल की ।

 

 

इस जीत पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि लगातार मिल रही उपलब्धियों से विद्यालय परिवार हर्षित है । क्षेत्र स्तरीय गणित मेला में जिस तरह की उपलब्धियाॉं मिली है वह बच्चों व शिक्षकों के निरंतर प्रयास और परिश्रम का फल है । ज्ञात हो कि झारखंड एवं बिहार प्रांत से चयनित प्रतिभागी ही क्षेत्रीय गणित मेला में शामिल होते हैं । मुझे उम्मीद है कि विद्यालय के ये बाल गणितज्ञ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गणित-विज्ञान मेला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ।

 

*क्षेत्रीय गणित मेला के विजेता भैया-बहनों के नाम*

 

विनायक कुमार, निवास कुमार, अंचित शर्मा, अभिषेक आनंद अम्बष्ठ, श्रेया गोप, स्नेहा भारती, सानिध्य प्रकाश, वर्षा कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी के नाम शामिल हैं।

 

इस टोली को लेकर विद्यालय की शिक्षिका पूनम सिन्हा एवं शिक्षक अमित कुमार संरक्षक आचार्य के रूप में गए थे ।

 

 

इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ,उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के अन्य सदस्य ,प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार ,प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने विजेता भैया बहनों को बधाई दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *