• Tue. Sep 23rd, 2025

आजसू पार्टी बड़कागांव प्रखंड कमिटी की बैठक में एनडीए प्रत्याशी रोशनलाल हुए शामिल

ByAdmin Office

Oct 22, 2024

 

 

बड़कागांव।आजसू पार्टी बड़कागांव प्रखंड कमिटी की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को गुरु चट्टी स्थित रोशन लाल चौधरी के आवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा एवं संचालन प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से एनडीए के साझा विधायक प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी उपस्थित हुए। विशिष्ट रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कौलेश्वर गंझू एवं हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो उपस्थित हुए। आजसू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़कागांव की जनता ने काफी कुछ सहा है । यहां की जनता हमेशा उपेक्षा की शिकार रही है । बड़कागांव की जनता 15 वर्षों की तपस्या का फल मिलने का समय है। बड़कागांव में नए युग के उदय का समय है। विस्थापितों के साथ न्याय होगा। युवाओं के रोजगार सृजन के लिए काम किया जाएगा। साकारात्मक विचारधारा के साथ बड़कागांव की जनता को साथ लेकर सर्वांगीण विकास करेंगे। हर घर रोजगार हो इसके लिए कार्य किया जायेगा। उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वहीं बैठक में बड़कागांव कांग्रेस के युवा प्रखंड उप सचिव फैशल खान ,राजकुमार साव, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर आजसू पार्टी में शामिल हुए।मौक़े पर उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, केंद्रीय सचिव नागेश्वर तुरी ,अनिकेत नायक ,केंद्रीय सदस्य रामेश्वर महतो ,राजा खान, संदीप कुशवाहा,रामचंद्र साव, शंकर मिश्रा, पूर्व मुखिया भीखन महतो, दिनेश महतो ,सब्बू खान ,रेखा देवी ,रीना कुमारी, गीता कुमारी, रुक्मिणी देवी, पूनम देवी ,मनोज दांगी ,संजय कुशवाहा ,महेंद्र विश्वकर्मा ,हुलास दांगी ,घनश्याम मेहता, मुरली महतो ,सुरेश गिरी, तुलेश्वर राम, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *