

*रिपोर्ट चंचल गोस्वामी*

गोविंदपुर अपना हाईवे मोटर्स का उद्घाटन धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अजीत कुमार रविवार को साहिबगंज मोङ फकीरडीह में समारोहपूर्वक किया। उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन वालों को सजावट के सामान के लिए अब धनबाद जाना नहीं पड़ेगा।


संचालक मो सलाउद्दीन, अमीरुद्दीन एवं जियाउद्दीन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यहां वाहनों के एसेसरीज से लेकर मॉडिफिकेशन के सारे सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध है। म्यूजिक सिस्टम, गार्ड, परफ्यूम, सीट कवर, ग्लास का फिल्म, लेमिनेशन लाइट से लेकर ए टू जेड की सारी सामग्री उपलब्ध है ।
उन्होंने कहा कि गोविंदपुर एवं जीटी रोड के आसपास के वाहनों की सुविधा के लिए उन्होंने इसकी शुरुआत की है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, निगम पार्षद अशोक पाल, जिप सदस्य सोहराब अंसारी, आप नेता डीएन सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी,
मैं हूं धनबाद की अध्यक्ष पूजा रत्नाकर, कल्पना झा मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी, भाजपा नेता बलराम साव, झामुमो नेता मन्नू आलम, एजाज अहमद, पैगाम अली, पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम, सचिव मृदुल बोस, शुभंकर सरकार, डॉ विकास रमण, शमशेर रजा, तासीर अली अंसारी हुसैन अंसारी समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
