• Fri. Feb 20th, 2026

भाजपा ने झारखंड में 66 उम्मीदवारों के नामों का लिस्ट किया जारी, सिंदरी से तारा देवी और वाघमारा से शत्रुधन महतो होंगे भाजपा के उमीदवार

admin's avatar

Byadmin

Oct 19, 2024

धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह, सिन्दरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता व बाघमारा से शत्रुघ्न महतो को मिला टिकट, भाजपा ने झारखंड की 81 में से 66 सीटों पर घोषित किए विधानसभा उम्मीदवार

 

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने लिस्ट जारी कर 66 उम्मीदवारों के नामों का घोषणा किया। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम हैं। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी। जेएमएम से भाजपा में शामिल सीता सोरेन, और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।

इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है। साथ ही पूर्व सीएम व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से टिकट दिया गया है। वहीं धनबाद में झरिया से रागनी देवी,सिंदरी से तारा देवी और वाघमारा से शत्रुधन महतो चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड में उम्मीदवारों का लिस्ट

. धनवार से बाबूलाल मरांडी
. राजमहल से अनंत ओझा
. बोरियो से लोबिन हेम्ब्रेम
लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू
महेश्वर से नवीनत हेम्ब्रेम
शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन
नाला से माधव चंद्र महतो
जामताड़ा से सीता सोरेन
दुमका से सुनील सोरेन
जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर
मधुपुर से गंगा नारायण सिंह
सारठ से रणधीर कुमार सिंह
देवघर से नारायण दास
पोडैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह
गोड्डा से अमित कुमार मंडल
महगामा से अशोक कुमार भगत
कोडरमा से नीरा यादव
बरकट्ठा से अमित कुमार यादव
बरही से मनोज यादव
बरकागांव से रोशन लाल चौधरी
हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद
सिमरिया से उज्ज्वल दास
बगोदर से नागेंद्र महतो
जमुआ से मंजू देवी
गांडे से मुनिया देवी
गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी
बरमो से रवींद्र पांडे
बोकारो से बिरंची नारायण
चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी
सिंदरी से तारा देवी
निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता
धनबाद से राज सिन्हा
झरिया से रागिनी सिंह
बाघमारा से शत्रुघ्न महतो
बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी
घाटशिला से बाबूलाल सोरेन
पोटका से मारा मुंडा
जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू
सरायकेला से चंपाई सोरेन
चाईबासा से गीता बलमुचू
मझगांव से बड़कुंवर गगराई
जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा
चक्रधरपुर से शशिभूषण समद
खरसावां से सोनाराम बोदरा तोरपा से कोचे मुंडा
खुंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा खिजरी से राम कुमार पाहन
रांची से सी पी सिंह
हटिया से नवीन जायसवाल
कांके से जीतू चरण राम
मंदार से सन्नी टोप्पो सिसई से अरुण उरांव
गुमला से सुदर्शन भगत
बिशुनपुर से समीर उरांव
सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा
कोलेबिरा- सुजान जोजो
मनिका- हरेकृष्ण सिंह
लातेहार-प्रकाश राम
पांकी- शिवपूजन मेहता
डाल्टनगंज- आलोक चौरसिया
विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया
हुसैनाबाद- कमलेश सिंह
गढवा- सत्येंद्र तिवारी
भावनाथपुर- भानू प्रताप शाही

झारखंड में NDA गठबंधन के अंतर्गत बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *