• Tue. Feb 24th, 2026

श्री श्री सर्वजनिन दुर्गा पूजा, बैंक मोड़ के पूजा पंडाल का नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2024

 

*धनबाद :* श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी नया बाजार नगर निगम परिसर बैंक मोड़ के पूजा पंडाल का नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही मां दुर्गा के समक्ष मुख्य अतिथि रविराज शर्मा उनकी धर्मपत्नी एवं कमिटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सभी के मंगलमय की कामना की गई। नगर आयुक्त ने समस्त धनबाद वासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने बताया 76वां वर्ष के रूप में इस बार पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पंडाल के पूजा समारोह में सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर एवं माता का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस के रवींद्र वर्मा, रवि चौधरी, प्रभात सुरोलिया, चेतन गोयनका,रामजी भगत,रवि रंजन सिंह, विपिन चौरसिया, राजेश साव, शैलेश गुटगुटिया,प्रमोद गोयल राहुल यादव,पी मंडल,राकेश यादव, विंध्याचल यादव,श्रीधर सिंह यादव,विजय यादव,संजय गोस्वामी,दिलीप कुमार, विलायती शर्मा, बीरेंद्र यादव,समेत कमिटी के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *