• Thu. Mar 5th, 2026

प० बंगाल कुल्टी उज्ज्वल चैटर्जी ने इंदिरा गांधी न्यू कॉलोनी सर्वजानिक दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 10, 2024

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी के इंदिरा गांधी न्यू कॉलोनी स्थित इंदिरा गांधी सरबोजनीन दुर्गापुजा द्वारा आयोजित दुर्गापूजा सबसे प्रख्यात पूजा आयोजनों में से एक है। पिछले 43 वर्षों से यहां पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता रहा है। आज उस दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उज्ज्वल चैटर्जी, संत निरंकारी मिशन की कुल्टी जोन मुख्या गुरु चरण कौर, कुल्टी ब्लॉक त्तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कंचन रॉय, कुल्टी ब्लॉक तृणमूल युवा अध्यक्ष विमान दत्ता, उपाध्यक्ष भोलू खान, अमित यादव, आई एन टी टी यू सी अध्यक्ष बाबू दत्ता, पार्षद सलीम अख्तर अंसारी, वकील दस, पूर्व पार्षद प्रेम नाथ साव, दुलाल चकरबोरती, तृणमूल नेता सुब्रतो सिंहा, के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

पिछले 43 वर्षों से यहां पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल भी भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि यहां पर सीमित बजट में बेहद आकर्षक रूप से पूजा का आयोजन किया जाता है। इस बार संयुक्त रूप से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर फर्स्ट एड की टीम मौजूद रहेगी जो किसी भी आपातकालीन अवस्था में चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएगी। दूसरी तरफ यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल्टी पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करके और यहां के वॉलिंटियर्स आपकी मदद से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *