• Mon. Feb 23rd, 2026

दो किमी में भूली में करें सात पूजा पंडालों का दर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 10, 2024

 

*धनबाद :* भूली के दुर्गापूजा पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। यहां दो किलोमीटर के अंदर सात पूजा पंडालों का दर्शन करने का मौका मिलेगा। महासप्तमी को पूजा पंडालों के पट खुलते ही भूली में भीड़ उमड़ रही है।
बी ब्लॉक में राम मंदिर और सी ब्लॉक में झारखंड विधानसभा की आकृति वाला पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 22 वर्षों पहले भूली के पूजा पंडाल को राज्य में प्रथम स्थान मिला था। इसके बाद भूली के पूजा पंडालों की चर्चा पूरे झारखंड में होने लगी। इस बार पूजा पंडाल के साथ लाइटिंग भी आकर्षित कर रही है। भूली बी ब्लॉक पंडाल से लेकर सी ब्लॉक पंडाल के आसपास आकर्षक लाइटिंग की गई है। पार्किंग की कमी की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। दो जगहों पर लगे मीना बाजार: भूली में दो पूजा पंडाल के समीप मीना बाजार लगाए गए हैं। भूली ए ब्लॉक पूजा पंडाल और भूली बी ब्लॉक पूजा पंडाल के समीप मीना बाजार में भीड़ उमड़ रही है। बच्चों के लिए अलग-अलग झूले हैं। दोनों ही जगहों पर मौत का कुआं लगाया गया है। खाने-पीने के भी स्टॉल लगाए गए हैं। एक से बढ़कर पंडाल कर रहे आकर्षित: भूली में पंडाल की शुरुआत ए ब्लॉक से होती है। यहां डमरू के आकार का पंडाल बनाया गया है। आगे बढ़ने पर बी ब्लॉक में अयोध्या के राम मंदिर की आकृति का पंडाल बनाया गया है। यहां लाइटिंग भी आकर्षित कर रही है। आगे ई ब्लॉक सेक्टर टू का पंडाल मिलेगा। सी ब्लॉक में झारखंड विधानसभा की आकृति बहुत आकर्षित है। वहीं डी ब्लॉक में भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *