
धनबाद : सरना धर्म के कथित अपमान के विरोध में माले आदिवासी मोर्चा ने गुरुवार को निरसा के मुगमा मोड़ पर जेबीकेएसएस प्रमुख जयराम महतो का पुतला दहन किया. इस दौरान जयराम महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई.

माले आदिवासी मोर्चा के महासचिव देवा मरांडी ने कहा कि जयराम महतो खुद को ज्ञानी मानते हैं.

संविधान की किताब लेकर घूमते हैं. लेकिन देवघर में जो उन्होंने किया उससे यह साफ झलकता है कि वो ज्ञानी नहीं महा मूर्ख हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ने देवघर में आयोजित सभा आदिवासी धर्म के गमछा को अपने पैरों के नीचे रख कर भाषण दिया.
इस गमछा को लेकर आदिवासी पूजा करते हैं. यह आदिवासियों का अपमान है. पूरे झारखंड का आदिवासी समाज इसका पुरजोर विरोध करता है. पुतला दहन कार्यक्रम में निरसा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवक शामिल थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
