
चौपारण : प्रतिनिधि

दुर्गोत्सव को लेकर चौपारण प्रखण्ड के भिन्न भिन्न पूजा पंडाल सज धजकर तैयार है। बुधवार को सांसद मनीष मनीष जायसवाल और पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने सामूहिक रूप से रामपुर और बसरिया पूजा पंडाल का उदघाटन किया। इसके साथ ही मां के दरबार का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। मां के मोहक रूप के दर्शन के लिए भक्तों का भीड़ उमड़ रहा है। इस दौरान सांसद और पूर्व विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शान्ती व समृद्धि की कामना की। इस दौरान सांसद ने चौपारण दुर्गा मंडप, कात्यानी मंदिर तेतरिया, कमला माता मंदिर दैहर आदि पूजा पंडाल पहुँच कर माता के दर्शन किये। सांसद ने कहा कि पूरे क्षेत्र में भक्ति का बयार बह रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि माता की भक्ति से मिलती है शक्ति। इससे पूर्व बसरिया, दैहर, सिंघरावां, दैहर में महासप्तमी को कलश यात्रा निकाली गई। मौके पर पुर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व राजदेव यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी, पडरिया मुखिया पप्पू रजक, भाजपा युवा नेता विकास यादव, पिन्टू सोनी, प्रेम प्रजापत्ति, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, सियाराम सिंह, संतेन्द्र सिंह, कपिल यादव, विजय साव, भुनेश्वर साव, मधु यादव, रामपुर में सुनील सिंह, रणधीर प्रसाद, किंकर शर्मा, कर्मवीर कुमार, पवन कुमार, शिक्षक शशिकांत शर्मा, बलभद्र राम सहित अन्य।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
