
बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने प्रथम अंचल अधिकारी के पद पर पदभार संभाला साथ ही तत्कालीन अंचलाधिकारी बालेश्वर राम को फूल माला पुष्पगुछ व डायरी ,कलम एवं अन्य सामग्री देकर विदाई दिया गया।इस मौके पर प्रखंड अंचल कार्यालय के प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने दोनों अंचल अधिकारी को माला पहन कर व पुष्पगुछ देकर स्वागत किया। मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि अंचल संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। तत्कालीन अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग चलता रहता है अभी वर्तमान समय में हमारा पोस्टिंग पलामू जिला में हुआ है यहां पर काम का अच्छा अनुभव रहा है। मौके पर विश्व सूत्री अध्यक्ष मो तबस्सुम, नवल किशोर, प्रहलाद मांझी, आशीष सोनी, प्रकाश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष पाठक, बहादुर, रामकुमार ठाकुर, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, पिंटू तिवारी, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद अकबर, सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
