• Tue. Feb 24th, 2026

अबुआ आवास के एवज में घूस लेते मुखिया पति रंगे हाथ धराया, बोकारो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 5, 2024

 

 

*बोकारो :* बेरमो के नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति को एसीबी धनबाद की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी ने मुखिया पति को नावाडीह बैक आंफ इंडिया शाखा परिसर से दस हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मुखिया पति अपने पंचायत के नवाटांड के लाभुक से अबुआ आवास योजना के ऐवज मे तीस हजार रिश्वत की मांग की थी जिसकी पहली किस्त की राशि दस हजार दी थी.

 

*जाल बिछाकर एसीबी ने किया गिरफ्तार, अबुआ आवास देने का करता था वादा*

 

इससे पूर्व लाभुक ने धनबाद एसीबी की टीम से लिखित शिकायत की थी. एसीबी की टीम ने जांच-पड़ताल कर आज जाल बिछाकर गिरफ्तार कर धनबाद ले गई. मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार राज्य में आवास विहीन लाभुक को पक्का मकान देने का वादा को पूरा करते हुए तीन कमरो वाली अबुआ आवास योजना चला रही है. जिसके तहत लाभुक को दो लाख रूपया किस्तवार बैंक खाते में भेजी जाती है.

 

वहीं मनरेगा योजना से लगभग बीस हजार मजदूरी दर में भुगतान की जाती है. प्रखंड कार्यालय से संचालित इस योजना में लाभुक को प्रथम किस्त में तीस हजार व द्वितीय किस्त मे पचास हजार का भुगतान किया जा चुका है जिसे लेकर मुखिया पति व वार्ड नम्बर दो के सदस्य ने तीस हजार की रिश्वत की मांग लाभुक से की थी.

 

शुक्रवार को लाभुक दस हजार रूपया बैंक से निकालकर देने का वादा करने पर मुखिया पति व वार्ड सदस्य नावाडीह आए थे. जहां लाभुक द्वारा दस हजार रूपया मुखिया पति को देते ही घात लगाये एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे लेकर नावाडीह थाना पहुंची व आवश्यक कार्रवाई के बाद धनबाद ले गई.

 

अबुआ आवास को लेकर खुलेआम चल रही घूसखोरी

बताते चले कि नावाडीह प्रखंड के सभी पंचायतो में अबुआ आवास योजना में रिश्वतखोरी का नंगा नाच चल रही है. पिछले महीने वाराडीह पंचायत के रोजगार सेवक का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ था. जिसके बाद बोकारो उपायुक्त ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था. बावजूद आवास के नाम पर रिश्वत का खेल जारी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *