• Sun. Feb 15th, 2026

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट शिवाडीह खेल मैदान में चेलंगदाग को हराकर बादाम बना विजेता।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 30, 2024

 

 

बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत शिवाडीह खेल मैदान में सांसद महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट पिछले दिनों से जारी था जिसका फाइनल मैच सोमवार को हजारों दर्शकों के बीच चेलंगदाग तथा बादाम के बीच खेला गया। जिसमें चेलंगदाग ने बादाम को 2-2 गोल से रहने के बाद पलेंटी सूट के माध्यम से चेलंगदाग को हराकर बादाम चैंपियन बना। टूर्नामेंट का बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि हजारीबाग जिला अध्यक्ष उमेश मेहता शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा फुटबॉल को किक मारकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए शुरू किया गया।बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 44 भाग ली थी जिसमें चेलंगदाग, बादाम,पसेरिया,फटेरीयापानी पहुंचा। बादाम ने फटेरीयापानी को हराकर तथा चेलंगदाग ने पसेरीया को हराकर फाइनल में पहुंचा। वहीं अतिथि के द्वारा विजेता टीम को 25000 रूपए व बडा शिल्डा तथा उपविजेता को 15000 रूपए व बडा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।ज़िला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव, प्रदेश प्रवक्ता पूनम साव,अनिल मिश्रा, सतेंद्र सिंह, मुखिया अध्यक्ष सह खेल अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, सचिव शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, मनीष पांडेय, मंडल अध्यक्ष आत्दिय साहू सोनी, रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साव,पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, बद्रीनारायण सिंह, मुखिया सुलेखा कुमारी, पूर्व पंसस बासमती देवी, पूर्व मुखिया भिखन महतो, कृष्णा राम, किशोर राणा, सुमन गिरी, उदय मेहता, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी , इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *