• Mon. Feb 16th, 2026

एसीबी की टीम ने मुखिया प्रतिनिधि व मुखिया को घूस लेने के मामले किया गिरफ्तार।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 30, 2024

 

 

बड़कागांव।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग की टीम ने अबुवा आवास के नाम पर 25000 रुपये घूस लेने के मामले में रंगे हाथ बड़कागांव पूर्वी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव को गिरफ्तार किया वहीं मुखिया बिमला देवी को भी अपने साथ एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर आगे की कारवाई के लिए हजारीबाग ले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कागांव पूर्वी पंचायत निवासी के भगवान रोड स्थित अबुआ आवास के लाभुक बसंत कांदू ने एसीबी को मुखिया प्रतिनिधि द्वारा घूस मांगने की बात को लेकर आवेदन दिया था जिसपर जांच-पड़ताल कर एसीबी की टीम गठित की गई और 25000 घूस लेते रंगे हाथ मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव को धर दबोचा वहीं एसीबी की टीम ने मुखिया बिमला देवी को भी अपने साथ ले गई और आगे की कारवाई की जा रही है।

वहीं गांव वालों ने इसकी सूचना बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को दिया कि मुखिया प्रतिनिधि व मुखिया को अन्य लोगों के द्वारा फंसाया जा रहा है और एसीबी की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई इसकी सूचना पर विधायक ने भी एसीबी कार्यलय हजारीबाग पहुंचकर मामले की जानकारी ली वहीं सैकड़ों ग्रामीण भी एसीबी कार्यलय हजारीबाग पहुंच गए और मुखिया को फंसाये जाने की बात कह रहे थे कि मुखिया के घर में पैसा फेंक दिया गया और मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव पैसा अपने हाथ में उठाकर बोला कि पैसा क्यों फेंकें है अपना पैसा रख लिजिए इसी बीच मुखिया प्रतिनिधि रंगे हाथ धरे गए वहीं मुखिया बिमला देवी को भी साथ एसीबी की टीम गिरफ्तार कर जेल भेज दी।

लेकिन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा सत्यता की जांच कर ही कारवाई की जाती है ऐसे में क्या कुछ सच्चाई है यह कहना मुश्किल है। राजकुमार साव एक कंपाउंडर है,और चुनाव में बड़ी-बड़ी हस्तियों को हराकर चुनाव जीतकर आए थे।

वहीं एसीबी की इस कारवाई से क्षेत्र में कई तरह का चर्चा का विषय बना हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *