• Wed. Mar 18th, 2026

कनकनी 4 नं शिव मंदिर प्रांगण मे हनुमान चालीसा पाठ, रुद्राभिषेक एवं श्री श्री 24 घण्टे अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 26, 2024

 

 

लोयाबाद। कनकनी 4 नंबर में रविवार से दो दिवसीय श्री श्री शिव मंदिर पूजा महोत्सव के तत्वाधान में स्थानीय ग्रामवासीयों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ तथा रुद्राभिषेक एवं अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया है ।

यह कार्यक्रम शिव मंदिर प्रांगण में विधवत वैदिक पूजन के साथ सुबह 24 घंटे का हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ हुआ उक्त पूजन में मुख्य यज्ञमान के रूप में राहुल चौहान सह पत्नी संगीता देवी उपस्थित थे। इसके अलावे सोमवार को हनुमान चालीसा पाठ समाप्ति के पश्चात सर्वप्रथम रुद्राभिषेक पूजन विधि विधान से किया जाएगा तत्पश्चात 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन हरे रामा हरे कृष्णा का उच्चारण होगा। जिसमें पुरोहित के रूप में जयप्रकाश पांडेय, अविनाश पांडे, एवं जगन्नाथ पांडे होंगे। इस अनुष्ठान को सफल बनाने में सिपाही चौहान, खड़ग सिंह ,विश्वनाथ चौहान, रामचंद्र चौहान ,बिनोद चौहान, नागेंद्र चौहान ,हरेंद्र चौहान ,अजय चौहान, अरुण चौहान ,विनय सिंह, गोल्डन चौहान, ईश्वरी चौहान, सुदर्शन चौहान, सुजीत चौहान ,जनेश्वर चौहान ,सुदेश चौहान ,भास्कर चौहान ,छत्रपाल चौहान, रॉकी चौरसिया इत्यादि शामील थे का योगदान सराहनीय रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *