• Thu. Mar 19th, 2026

कार व स्कूटी के ज़ोरदार टक्कर में युवती गम्भीर धनबाद रेफ़र । सभी युवती स्पॉर्ट में राँची जाने वाली थी । 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 22, 2024

 

 

पुटकी :- पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी माडा कॉलोनी के पास धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग में कार व स्कॉटी में ज़ोरदार टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल , घायलों को धनबाद किया गया रेफ़र ।

 

बताया जाता है की गुरुवार की दोपहर क़रीब 3 बजे कार नंबर जेएच10सीबी7792 गाड़ी व इलेक्ट्रिकल स्कॉटी में सवार 3 युवती अपास में टक्कर हो गई , टक्कर से इलेक्ट्रिकल स्कॉटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व कार की अगली तरफ़ क्षतिग्रस्त हो गई जिसमे स्कॉटी चालक साइना परवीन उम्र 18 वर्ष पुटकी श्रीनगर व एक अन्य युवती सानिया उम्र 18 वर्ष बोरागड के रहने वाली गंभीर रूप से घायल हो गई व अन्य युवती को हल्की चोट लगी है व कार में सवार दंपति सुरक्षित हैं ।

घटना में घायल दो युवतियों को पहले पुटकी स्तिथ एक निजी अस्पताल में में भर्ती कर इलाज के क्रम में हालत गंभीर देख धनबाद बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया ।

 

साइना परवीन की हालत गंभीर बताया जा रहा जिसके माथे में गंभीर चोट लगी है । मोके पर पुटकी थाना के गस्ती दल के पहुँचने के बाद गाड़ी को अपने क़ब्ज़े में ले थाना ले गई ।

 

तीनों युवतियाँ डीएवि अलुकुशा की छात्र है , सभी स्कूल द्वारा राँची स्पोर्ट टूर्नामेंट के लिये राँची जाने वाली थी तभी यह घटना हुई । कार में सवार दंपति धनबाद के रहने वाले है जो अपने काम के शीलशीले में बोकारो जा रहे थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *