• Thu. Mar 19th, 2026

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो व पार्टी के धनबाद जिलाअध्यक्ष पिंटू सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 20, 2024

 

 

*धनबाद:* बिहार के पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को जनता दल यू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो तथा पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ने के लिए विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि खीरु महतो के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में काफी मजबूत हुआ है। पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। झारखंड की जनता एनडीए गठबंधन की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।

 

झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए का नाम का डंका बजना तय है। उक्त मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री विजय चौधरी तथा एमएलसी संजय गांधी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *