• Fri. Apr 17th, 2026

95.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रियेश बने डीएवी कथारा के 10वीं बोर्ड के टॉपर

admin's avatar

Byadmin

Apr 16, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल
सीबीएसई ने दसवीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने इसमें आशातीत सफलता प्राप्त की। 95.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रियेश कुमार विद्यालय के टॉपर बने। वही प्रकृति प्रधान ने 94.6 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान को सुशोभित किया एवं अदिति कुमारी ने 94% अंक लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि कुल 238 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। बड़े हर्ष की बात है

कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा अर्थात 238 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 12 विद्यार्थियों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। आन्वी कुमारी ने 93.4%, अनन्या सौरभ ने 93%, अर्णव वर्मा, आयुष राज और निकिता कुमारी ने 91.6%, शारा सिन्हा ने 91.4%, रेहान अफरीदी ने 91.2%, मनीष कुमार महतो ने 90.8 एवं सोहन विश्वास ने 90.4% अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। 80 से 90% अंकों के बीच 45 विद्यार्थी रहे, वहीं 70 से 80% के बीच 50 विद्यार्थियों ने सफलता पाई। 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अर्थात उत्कृष्ट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 85 रही।

विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ.जीएन खान ने विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर अत्यंत हर्ष जताया एवं उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए हमेशा से क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। यह परीक्षा फल शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के परिश्रम का प्रतिफल है। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी तरह का प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाएंगे।

कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने भी विद्यालय परिवार विशेष तौर पर प्राचार्य महोदय को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कुशल प्रबंधन सफलता की प्रथम आवश्यकता होती है। प्राचार्य के नेतृत्व में विद्यालय क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बना रहा है

और देश के लिए अनमोल मोती गढ़ रहा है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर एस मिश्रा, जितेंद्र दुबे, आराधना, डॉ टीएम पाठक, असित कुमार गोस्वामी, राकेश रंजन, बीके दसौंधी, रितेश कुमार, वीणा कुमारी, नीरज सिन्हा सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अत्यंत हर्ष जताया। इस परीक्षा परिणाम से संपूर्ण विद्यालय आह्लादित है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *