
जमशेदपुर : गोविंदपुर नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत डालसा की मोबाइल वैन सोमवार को गोविंदपुर पंचायत पहुंची। यहां पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
*ग्रामीणों को समझाए गए कानून और योजनाएं*

शिविर में स्थाई लोक अदालत के सदस्य गौतम घोष और लीगल एड डिफेंस कौंसिल की सदस्य रंजना पांडेय ने लोगों को डालसा के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने घरेलू हिंसा, लोक अदालत में समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरतमंद लोग उनका लाभ उठा सकें।
*स्कूल में बच्चों को दी गई कानून की शिक्षा*
पंचायत भवन के कार्यक्रम के बाद टीम सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक उच्च विद्यालय, गोविंदपुर पहुंची। यहां स्कूली बच्चों को कानून के प्रति जागरूक किया गया।
*इन विषयों पर दी गई जानकारी*
बच्चों को नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम, चाइल्ड प्रोटेक्शन, गुड टच-बैड टच, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, नशा उन्मूलन और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को नशापान और बाल विवाह नहीं करने का संकल्प भी दिलाया गया।
डालसा सचिव ने बताया कि इस 90 दिवसीय अभियान का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक कानूनी जानकारी पहुंचाना है, ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग हों और किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार न हों।
कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत सदस्य गौतम घोष के अलावा डालसा के पीएलवी दिलीप जायसवाल, नागेंद्र कुमार, सुनीता कुमारी, प्रसिस मरांडी, रीना तिवारी, सुनीता झा, प्रियंका कुमारी, अनिल कुमार, दीपक महतो और सुशांतो महतो आदि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
