
सरायकेला : जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत गांव आदरडीह सामुदायिक भवन में सोमवार की देर रात में एसएम स्टील प्लांट को लेकर जमीन दाता ग्रामीणों की एक बड़ी बैठक हुई। बैठक में प्लांट के विरोध नहीं बल्कि स्वरोजगार और सम्मानजनक भागीदारी की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही झूठे केस में 5 ग्रामीणों को फंसाए जाने और ठीकेदार राजीव रंजन राम के समर्थन में ग्रामीण एकजुट हुए।
*”कंपनी आए, पर हमारा हक भी तय हो”*

बैठक की अध्यक्षता भक्तु कुम्हार ने की उन्होंने कहा कि एसएम स्टील प्लांट के नाम पर राजीव मुखर्जी ने उन पर 2 करोड़ रुपये लेवी मांगने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में गांव के 5 लोगों को नामजद किया गया है। ग्रामीणों ने इसे दबाव की राजनीति बताते हुए विरोध जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें प्लांट से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जमीन देने वालों को पहले रोजगार और सम्मान मिलना चाहिए।
*राजीव रंजन राम के समर्थन में उतरे सैकड़ों ग्रामीण*
बैठक में सरायकेला जिला के आदित्यपुर के ठीकेदार राजीव रंजन राम के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण एकजुट हुए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एस एम स्टील प्लांट के राजीव मुखर्जी पुलिस की नेमप्लेट लगी बंगाल नंबर की गाड़ी से इलाके में घूमकर ग्रामीणों को धमकी दे रहे हैं और केस में फंसाने की बात कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर किसके निर्देश पर बंगाल नंबर की गाड़ी पर “पुलिस” लिखकर सरायकेला जिले में गाड़ी चलाई जा रही है।
*”यूनियन चुनाव हो, जमीन दाता बने सदस्य “*
बैठक में राज कुमार ने कहा कि अब तक उनके अपना और गोतिया की करीब 17 एकड़ जमीन गई है। कंपनी का 1200 एकड़ जमीन का लक्ष्य है।
राज कुमार, जमीन दाता कहना हे “हम लोग रोजगार के लिए मांग कर रहे हैं। राजीव रंजन भैया के बदौलत हम लोगों को रोजगार मिल रहा था। लेकिन यहां कुछ लोग खुद को यूनियन बता रहे हैं। अरे यूनियन कौन बनाया है? गांव में किसी से पूछा गया? कोई वोटिंग हुई? हम कंपनी से मांग करते हैं कि पांचों मौजा में यूनियन का चुनाव कराया जाए। जो जीतेगा वही यूनियन होगा और उसी के संरक्षण में कंपनी चलेगी। राजीव भैया का मकसद गरीबों की सेवा करना है। उनके लिए हम जान देने को तैयार हैं।”
*ठीकेदार ने कहा – “गरीबों को पहले मौका मिलेगा”*
आदित्यपुर के इन ऑन कंस्ट्रक्शन के निदेशक राजीव रंजन राम ने कहा कि उनकी कंपनी आज तक किसी का 2 रुपये नहीं खाई है। हमेशा गरीबों को काम दिया है।
राजीव रंजन राम, ठीकेदार ने कहा मारपीट की घटना को रविवार को नीमडीह थाना में कॉम्प्रोमाइज हो गया, फिर सोमवार की सुबह गेट पर नौटंकी की गई। कुछ लोग चाहते हैं सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। यानी जमीन से भी कमाएं, दलाली से भी कमाएं और सप्लाई से भी कमाएं। लेकिन जमीन देने वाले गरीब कहां जाएंगे? कल से नया यूनियन बनेगा। सबसे पहले लिस्ट बनाकर सबसे पिछड़े और कम पैसा पाने वाले को सप्लाई में मौका देंगे। मैं खुद उसी से मटेरियल लूंगा। 2-3 हाइवा वाहन भी हम गांव के लड़कों को देंगे जिससे वे रोज 30-50 हजार कमाएंगे। साथ ही गांव के लिए एंबुलेंस भी कंपनी की तरफ से देंगे। मंदिर निर्माण में भी सहयोग करूंगा।”
*विरोध करने वालों पर भी सवाल*
बैठक में ग्रामीणों ने उन 5 लोगों के नाम भी लिए जिनके खिलाफ ग्रामीणों को गुमराह कर जमीन दलाली का आरोप है। इनमें बबलू कुमार, हितेश कुमार, मिहिर कुमार, भक्त मंडल और निखिल महतो का नाम शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये लोग राजीव मुखर्जी के इशारे पर काम कर रहे हैं और राजीव मुखर्जी एवं सुखराम हेमब्रम द्वारा विवाद उत्पन्न करवाकर कंपनी वचर्स कायम रखना चाहता है। जिसे ग्रामीण नहीं होने देने की बात कही।
ये लोग खुद को नेता बताते हैं। हर विवाद में राजीव मुखर्जी की सहमति रहती है। मुखर्जी जो बोलते हैं वही ये करते हैं।”
*क्या है पूरा मामला*
एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड का प्लांट आदरडीह, गौरडीह, रघुनाथपुर, सांगिड़ा और केतूंगा मौजा में प्रस्तावित है। जमीन अधिग्रहण को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। दो दिन पहले ठीकेदारी को लेकर हुए विवाद के बाद अब जमीन दाताओं ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि प्लांट लगे, लेकिन पहले जमीन दाताओं को रोजगार, सप्लाई और यूनियन में भागीदारी दी जाए। फिलहाल प्रशासन ने मामले को शांत कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
