• Sat. Aug 8th, 2026

9 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक एवं विश्व आदिवासी दिवस पर सेमिनार का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : जिला कांग्रेस कमिटी,प०सिंहभूम द्वारा 9 अगस्त 2026, रविवार को दस बजे पूर्वाहन से कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की मासिक बैठक के साथ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर “आदिवासी अधिकार, जीवन दर्शन एवं पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल एरिया ” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह महासचिव त्रिशानु राय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा, पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चांपिया, जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु , चंद्रशेखर दास सहित प्रदेश पदाधिकारी की विशेष उपस्थिति रहेगी। वहीं जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि सेमिनार में आदिवासी अधिकार, आदिवासी जीवन दर्शन, जल-जंगल-जमीन से जुड़े अधिकार, ग्रामसभा की भूमिका तथा पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम यानी पेसा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।त्रिशानु राय ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, स्वशासन व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों के साथ उसका सदियों पुराना संबंध झारखंड की पहचान का अभिन्न हिस्सा है।

विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी अधिकारों, संवैधानिक प्रावधानों और उनके सम्मान एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। सेमिनार के माध्यम से पेसा कानून की मूल भावना, ग्रामसभा की संवैधानिक भूमिका तथा आदिवासी समुदायों के अधिकारों पर सार्थक चर्चा की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *