
25 वर्ष का निस्वार्थ सेवा कर्म का फल मिला टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार को. विश्वसनीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने मानव सेवा सम्मान से नवाजा. अरिजीत ने कहा मेरे लिए बड़े से बड़े रत्न सम्मान से कम नहीं. प्रदान करेगा नई उर्जा.
विश्व रक्तदाता दिवस पर, स्वैच्छिक रक्तदान जागरुकता, वर्ष भर 100 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने, 15 वर्षो से अधिक प्रतिदिन 100 जरुरतमंदों को भोजन, सबसे बड़ा एसडीपी रक्तदान अभियान चलाने, सुदूरवर्ती गांव में कई इज्जत घरों का निर्माण, आदीवासी एवं सबर परिवारों का उत्थान, शिक्षा क्षेत्र में जागरुकता, आपातकालीन मेडिकल सुविधा मुहैया कराने, एक राज्य से दुसरे राज्यों में एसडीपी रक्तदान अभियान को गति देने, उच्च गुणवत्ता युक्त फास्ट एड ट्रेनिंग, नई सोच के साथ स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, कोल्हान में 10 से अधिक 1000 युनिट रक्तदान करवाने वाले सामाजिक संगठनों को तैयार करना,

तप्ती गर्मी में जिस वक्त रक्तदान शिविर में कमी देखने को मिलता, इन पांच महीने में 50 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करना, पहली बार किसी सामाजिक संगठन टीम पीएसएफ के द्वारा टाइम बैंक एवं एमरजेंसी मेडिकल फंड बैंक की स्थापना एवं कई जन जागरुकता हेतु सामाजिक कार्य का निर्वाहन करने के लिए,

भारत देश के चौथे स्तंभ में एक स्तंभ कहे जाने वाले विश्वसनीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार को मानव सेवा सम्मान से नवाजा. सम्मान पाकर अरिजीत थोड़ा भावुक जरुर हुए,
क्यूं कि सम्मान का कभी लालसा नहीं रखने वाले अरिजीत ने कहा आज का ये सम्मान किसी भी बड़े से बड़े रत्न सम्मान से कम नहीं है. सम्मान प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष, महासचिव, कई वरीय पत्रकार एवं कई गणमान्य अतिथियों के उपस्थिति में प्रदान किया गया. जिस मां ने समाजसेवा का राह दिखाई, अभी छह माह ही बिते है अलविदा कहे हुए उस मां स्वर्गीय नीला सरकार के नाम समर्पित कर दिया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
