
*सरायकेला* : – स्कूल से बाहर रह गए 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिले में 15 से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा, उक्त बातें एन.आर. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सरायकेला में आयोजित प्रखंड स्तरीय मासिक गुरु गोष्ठी सह विशेष बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक श्री कैलाश मिश्रा ने कही।
उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है तथा उन्हें सहयोगपूर्ण एवं समावेशी वातावरण प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही, उन्होंने शिशु पंजी एवं यू-डाइस (U-DISE) में दिव्यांग बच्चों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने पर विशेष बल दिया।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री दिनेश दंडपात ने बताया कि 17 जून को विद्यालय स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी, 18 एवं 19 जून को पोषक क्षेत्रों में विशेष प्रचार-प्रसार एवं सर्वेक्षण किया जाएगा तथा 21 से 24 जून के बीच चिन्हित सभी दिव्यांग बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में पोशाक वितरण, कक्षा 12 के नामांकित विद्यार्थियों की सूची, प्रयास प्रतिवेदन, इको क्लब पंजीयन, एसएनए व्यय स्थिति, शौचालय, बिजली, पेयजल, मध्यान्ह भोजन, जर्जर भवन, स्टूडेंट ट्रांजैक्शन रिपोर्ट, स्टूडेंट इम्पोर्ट तथा शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोना जेना, एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, एमआईएस राहुल घोष, रिसोर्स शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी, सभी संकुल साधन सेवी तथा प्रखंड के वर्ग 1 से 12 तक के लिए संचालित सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
