
नावाडीह:- तुलसी प्रसाद संवाददाता
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति का बैठक रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री सीताराम सोरेन एवं संचालन मुखिया प्रतिनिधि श्री रामकुमार मरांडी ने किया बैठक में मुख्यरूप से आजसू पार्टी के युवा आजसू राज्य संयोजक सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो शामिल हुए । बैठक में 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया

। इस वर्ष प्रतियोगिता 02 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घघाटनकर्ता पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी सुप्रीमो श्री सुदेश महतो व मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद माननीय श्री चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ठ अतिथि गोमिया पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ,मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो, बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेनुघाट रविंद्र सिंह ,

उपरघाट जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो, गोनियाटो मुखिया अमृता कुमारी एवं अन्य लोग शामिल होंगे । प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 20000/- द्वितीय पुरस्कार 15000/- एवं तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार में 5100/ — 5100/—रुपया दिया जाएगा । प्रतियोगिता का इन्ट्री फीस मात्र 1250/- रुपये होगा। प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में स्कूल के बच्चियों का प्रदर्शनी मैच किया जाएगा ।
प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष रामकुमार मरांडी ,वरीय उपाध्यक्ष दामोदर ,उपाध्यक्ष महेंद्र महतो कपिल तुरी, सचिव विनोद कुमार महतो ,उपसचिव टिकैत महतो ( मितवा),कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो प्रदीप रविदास, उपकोषाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो,
शैलेश कुमार,संयुक्तसचिव रामप्रसाद मुर्मू ऋतिक नायक नितेश सोरेन ,सहसचिव गोपाल मरांडी राजेश मुर्मू, ,महासचिव राजेश तुरी , मैच संचालक राजाराम महतो एवं मैच संरक्षक सीताराम सोरेन जितेंद्र महतो पोस्टमास्टर , को बनाया गया। इस बैठक में दर्जनों लोग उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
