
रेलवे महाप्रबंधक से मिले युवा नेता शिवांश श्रीवास्तव: भाटडीह फाटक समस्या, अंडरपास टेंडर व नागरिक सुविधाओं पर हुई उच्चस्तरीय चर्चा
धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला आईटी सेल के प्रभारी व झरिया विधानसभा निवासी शिवांश श्रीवास्तव ने ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

समाज हित में लगातार सक्रिय रहने वाले युवा नेता शिवांश ने महाप्रबंधक का ध्यान भाटडीह रेलवे फाटक पर लगने वाले घंटों लंबे जाम और स्थानीय नागरिकों को हो रही भारी परेशानियों की ओर आकृष्ट कराया। जीएम छत्रसाल सिंह को समस्या का पूरा विवरण देते हुए शिवांश श्रीवास्तव ने

बताया कि जिस एजेंसी को इस परियोजना का ठेका दिया गया था, उसे निर्धारित कार्ययोजना के तहत तीनों रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण करना था। हालांकि, संबंधित कंपनी महज दो अंडरपास का निर्माण अधूरा छोड़कर चली गई। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा उक्त ठेकेदार कंपनी को ब्लैकलिस्ट याने काली सूची में डालने करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस कार्य का पिछला टेंडर रद्द कर नया टेंडर जारी किया जाएगा और निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराया जाएगा ताकि जनता को राहत मिल सके। भागा रेलवे फाटक यद्यपि शिवांश श्रीवास्तव के प्रत्यक्ष कार्यक्षेत्र में नहीं आता है, फिर भी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने इस विषय पर भी महाप्रबंधक का ध्यान तत्काल आकृष्ट कराया। जीएम ने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित आदरा डिवीजन के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए सूचित कर दिया।
मुलाकात के दौरान शिवांश श्रीवास्तव ने सिंदरी टाउन, पाथरडीह जंक्शन, सिंदरी और टाउनशिप की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं तथा रेलवे से जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने मांग की कि रेल यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाए और स्टेशन परिसरों में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। इस दौरान धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा, सीनियर डीसीएम मनीष, सीपीआरओ , सीनियर डीओएम प्लानिंग,
सीनियर डीईएन, सीनियर डीएसटीई और सीनियर डीपीओ अशोक कुमार सहित दर्जनों से अधिक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद थे। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शिवांश श्रीवास्तव द्वारा उठाए गए सभी विषयों और मांगों पर अत्यंत सकारात्मक व सार्थक पहल करने का भरोसा दिया। साथ ही, मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
