
रिपोर्ट: अरुण कुमार सैनी
केंदुआ, धनबाद

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी (ई) लेबर सेल के महामंत्री अर्जुन पासवान ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मल्लिक साहब ने बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के निजी सचिव के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। कई दशकों तक वे धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर रहे। वर्ष 2009 में वे धनबाद विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और झामुमो की हेमंत सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन और आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए गए।
मल्लिक साहब राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। श्रमिक आंदोलन से उनका गहरा लगाव था। उनके जीवन ने श्रमिक हित में नए आयाम स्थापित किए। उनके चले जाने से धनबाद कोयलांचल के मजदूरों को अपूरणीय क्षति हुई है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति
प्रदान करे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
