• Tue. Aug 11th, 2026

10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

admin's avatar

Byadmin

Aug 11, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार 11 अगस्त को पुलिस उप-महानिरीक्षक (कोल्हान क्षेत्र) एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक, सीआरपीएफ रेंज चाईबासा की उपस्थिति में ऑपरेशन ‘नवजीवन-III’ के तहत भाकपा (माओवादी) संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम सहित कुल चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

आत्मसमर्पण करने वालों में एक जोनल कमेटी सदस्य तथा तीन दस्ता सदस्य शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कोल्हान, पोड़ाहाट एवं सारंडा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय थे। इनके पास से एक AK-47 रायफल, इंसास रायफल, वायरलेस सेट, मैगजीन तथा बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 से जुलाई 2026 तक पश्चिमी सिंहभूम में कुल 49 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं सुरक्षा बलों के अभियान में 22 नक्सली मारे गए तथा 60 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे संयुक्त अभियान, संगठन के अंदरूनी शोषण, सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव तथा झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

चक्रधरपुर एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किए गए प्रयासों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए जनसंपर्क कार्यक्रमों का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सारंडा और पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ प्रदान किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *