• Wed. Aug 12th, 2026

हत्या/मॉब लिंचिंग मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Aug 12, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने हत्या एवं मॉब लिंचिंग से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फुटहरवा गांव निवासी चंदन चौहान के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त उक्त मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या एवं मॉब लिंचिंग से संबंधित मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फुटहरवा गांव में कार्रवाई करते हुए चंदन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *