
हजारीबाग, 13 जुलाई। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की एक आवश्यक बैठक सोमवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार बबलू ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि हजारीबाग में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाया जाएगा। उन्होंने समाज के विभिन्न हिस्सों में बंटे लोगों को एकजुट कर संगठन को नई मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रीय सचिव रेनू कुमारी ने कहा कि हजारीबाग में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष ललित महतो ने संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने पर बल दिया। वहीं प्रदेश सचिव उत्तम कुशवाहा ने भी संगठन विस्तार को प्राथमिकता बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार बबलू ने कुमार रिंकु को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं जिला अध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा ने संगठन विस्तार करते हुए सोनी मेहता को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, प्रो. बृजकिशोर मेहता को जिला उपाध्यक्ष तथा भीम मेहता को इचाक प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक में मुखलाल मेहता, अर्जुन मेहता, नागेश्वर मेहता, मिथलेश कुमार, अर्जुन कुमार मेहता, डॉ. भोला प्रसाद, मिथुन कुमार, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
