• Mon. Apr 27th, 2026

हजारीबाग: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने एसपी अमन कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Apr 27, 2026
crescent ad

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी प्रखण्ड :- बड़कागांव के विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी ने आज जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

 

मुलाकात के दौरान हजारीबाग सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद एवं मांडू विधायक श्री निर्मल महतो भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया।

 

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और अपराध मुक्त समाज हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच लगातार संवाद बहुत जरूरी है।

 

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सभी विधायकों को आश्वस्त किया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *