• Tue. Oct 6th, 2026

बड़कागांव में यूट्यूबर्स मीटअप संपन्न, थाना प्रभारी ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव

प्रखंड के बादम में डिजिटल क्रिएटर्स और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूट्यूबर्स मीटअप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई उभरते और प्रसिद्ध यूट्यूबर्स व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह उपस्थित रहे। आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं ने मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह एवं पत्रकार उमेश दांगी का गुलदस्ता भेंट कर और माला पहनाकर स्वागत किया।

युवाओं को दिया मार्गदर्शन और सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने युवाओं के इस डिजिटल प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया और यूट्यूब अपनी प्रतिभा दिखाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बेहतरीन माध्यम है। वहीं थाना प्रभारी ने सभी क्रिएटर्स को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि वे अपने वीडियो और कंटेंट के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाएं और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *