• Tue. Oct 6th, 2026

सरायकेला : 9 अक्टूबर 2026 को मनेगा भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच का 21वां स्थापना दिवस ,23 गांव के ग्रामीणों का होगा महाजूटान

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के टेन्टोपोसी प्रोजेक्ट के विरोध में चार पंचायतों के 23 गांवों के ग्रामीणों द्वारा गठित भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच का 21वां स्थापना दिवस समारोह 9 अक्टूबर ,2026 को हिदीबिली मैदान में आयोजित होगा।

दिनांक -12-09-2026, ( शनिवार ) को समय 4:00 बजे भूमि रक्षा, ग्रामीण एकता मंच की बैठक ग्राम दुबराजपुर में अध्यक्ष श्री प्रभात रंजन महतो जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में 23 गाँवों के ग्राम प्रधान, ग्रामवासी एवं आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 09/10/2026 को 21वाँ स्थापना दिवस मनाने पर चर्चा हुई।

समारोह को सफल बनाने के लिए सभी गांवों के समय पर ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, पुरुष एवं महिला वॉलंटियर नियुक्ति करने तथा 23 गाँवों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सुरेंद्र सुंडी,हराधन महतो,देबु महतो, करण महतो,जितेन सोरेन, धर्मेन सोरेन, महारथ महतो, लखन सोरेन, बिजय महतो, सुनील सोरेन, रमेश महतो, नरेश महतो, समराय लेयांगी, पदयलोचन महतो, महादेव महतो उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *