• Wed. May 27th, 2026

हजारीबाग के कूद गांव में हादसा: सेप्टिक टैंक की गैस से एक परिवार के 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

admin's avatar

Byadmin

May 27, 2026
crescent ad

 

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड के ग्राम कूद में घटित अत्यंत हृदयविदारक एवं मर्मांतक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घर के सेप्टिक टैंक में बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों — चमेली देवी, रवि साव एवं मदन साव — की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि परिवार के मुखिया आनंद साव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पोस्टमार्टम प्रक्रिया में हो रही विलंब की जानकारी मिलने पर विधायक प्रसाद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक पहल की, जिसके उपरांत प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि घायल आनंद साव जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो तथा दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *